प्रीमियर लीग में लेस्टर ने रचा इतिहास

इमेज स्रोत, EPA
लेस्टर सिटी ने दुनिया की प्रतिष्ठित क्लब फ़ुटबॉल प्रतियोगिता इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब जीत कर इतिहास बना लिया है.
ईपीएल में लेस्टर सिटी के 132 साल के इतिहास में यह टीम की पहली जीत है.
सोमवार को चेल्सी और टॉटेनहम के बीच 2-2 से मैच ड्रा होने के बाद लेस्टर के पक्ष में ख़िताब आ गया.

इमेज स्रोत, PA
पिछले सत्र में तो एक बार ऐसा लगा था कि कहीं लेस्टर सिटी प्रीमियर लीग से बाहर न हो जाए.
लेकिन इस बार प्रीमियर लीग में उसे केवल तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है.
लेस्टर सिटी के करीबी प्रतिद्वंद्वी टॉटेनहम, आर्सेनल, मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड और पिछले साल के चैम्पियन चेल्सी उसके आगे टिक नहीं पाए.
लेस्टर सिटी, एवर्टन और इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर गैरी लिनेकर ने इस जीत को 'अपने जीवन की सबसे चकित कर देनी वाली जीत' बताया है.
रविवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ लेस्टर सिटी का मैच 1-1 से ड्रा हो गया था. अब टॉटेनहम को लेस्टर को हराकर खिताब जीतने की के लिए लीग के बाकी बचे सभी तीन मैच को जीतने की जरूरत थी.

इमेज स्रोत, Reuters
लेकिन लंदन में चेल्सी से 2-2 से मैच ड्रॉ होने के बाद खिताब जीतने की उनकी उम्मीद भी ख़त्म हो गई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)



















