इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीक़ा को 2 विकेट से हराया

जो रूट
प्रकाशित

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप मुक़ाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीक़ा को दो विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया है.

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीक़ा ने इंग्‍लैंड के सामने 230 रनों का लक्ष्‍य रखा था.

अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है जिसका पीछा करते हुए किसी टीम ने जीत हासिल की है.

वेस्ट इंडीज़ ने जनवरी 2015 में जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीक़ा के 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 236 रन बनाए थे.

टेस्ट क्रिकेट में नंबर दो खिलाड़ी जो रूट ने 16 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 43 रन बनाए. जो रूट ने सबसे ज़्यादा 83 रनों की धुंआधार पारी खेली.

जो ने मैदान में आते ही गेंदबाज़ों को रौंदते हुए इंग्लैंड के लिए जीत का रास्ता खोल दिया लेकिन आख़िरी 10 गेंदों में जब इंग्लैंड को 11 रनों की ज़रूरत थी तब जो रूट आउट हो गए.

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए क़रीब एक ओवर में 12 रनों की औसत से रन बनाने की ज़रूरत थी लेकिन जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स ने 2.3 ओवरों में करीब 48 रनों की हिस्सेदारी कर इंग्लैंड जीत की नीव रख दी.

क्विंटन

इससे पहले दक्षिण अफ्रीक़ा की पारी में क्विंटन डे कोक, हाशिम आमला और जां-पॉल डुमिनी ने अर्ध शतक लगाए.

इंग्लैंड इससे पहले टी 20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज़ से शुरुआती मुकाबला हार चुका है. अब अगला मुक़ाबला 24 मार्च अफ़ग़ानिस्तान के साथ दिल्ली में खेला जाएगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)