सेरेना विलियम्स ने जीता फ्रेंच ओपन टेनिस

इमेज स्रोत, Getty
अमरीकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने चेक खिलाड़ी लूसी सफारोवा को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हराकर 20वां ग्रैंड स्लैम ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
शीर्ष वरीयता हासिल सेरेना ने फ़ाइनल में सफारोवा को 6-3, 6-7, 6-2 से मात दी.

इमेज स्रोत, Reuters
सफारोवा पहली बार अपने टेनिस करियर में किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं.
उन्होंने पहले और दूसरे सेट में काफी संघर्ष भी किया लेकिन आख़िरकार सेरेना विलियम्स का अनुभव तीसरे सेट में उन पर भारी पड़ा.
इस जीत के साथ ही सेरेना विलियम्स दुनिया की तीसरी ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने 20 या उससे अधिक बड़े एकल ख़िताब जीते हैं.
फ़ाइनल में जोकोविच
वहीं पुरुष सिंगल्स फ़ाइनल में शीर्ष वरीयता हासिल सर्बिया के नोवाक जोकोविच का सामना आठवीं वरीयता वाले स्विट्ज़रलैंड के स्टेन वावरिंका से होगा.
जोकोविच ने सेमीफ़ाइनल में तीसरी वरीयता हासिल ब्रिटेन के एंडी मरे को 6-3, 6-3, 5-7, 5-7, 6-1 से हराया.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>






























