ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर रिची बेनो का निधन

इमेज स्रोत, BBC World Service
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर रहे रिची बेनो का सिडनी में निधन हो गया है.
वे 84 साल के थे. बेनो त्वचा के कैंसर से जूझ रहे थे.
बेनो की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को तीन बार एशेज़ में जीत मिली.
तीन एशेज़ रिची के नाम

बेनो ने 1952 से 1964 के बीच 63 टेस्ट मैच खेले थे.
उन्होंने अपनी दूसरी पारी कमेंटेटर के रूप में खेली और यहां भी उन्हें खूब कामयाबी मिली.
उन्हें ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में उनकी कॉमेंट्री के लिए पसंद किया जाता था.
रिची ने कैरी पेकर के वर्ल्ड सिरीज़ क्रिकेट में भी मदद की थी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां<link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>






























