तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन

एडवर्ड्स और ब्रावो
इमेज कैप्शन, एडवर्ड्स और ब्रावो की शतकीय साझेदारी ने टीम की स्थिति को मज़बूत किया
प्रकाशित

मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

उसका ये फ़ैसला सही साबित हुआ क्योंकि पहले दिन के खेल में भारतीय गेंदबाज़ों को विशेष सफलता नहीं मिली.

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज़ ने सिर्फ़ दो विकेट के नुक़सान पर 267 रन बना लिए थे.

फ़ॉर्म में चल रहे कर्क एडवर्ड्स और डैरेन ब्रावो ने तीसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की.

तीन मैचों की सिरीज़ में भारत 2-0 से आगे है.

<link type="page"><caption> ताज़ा स्कोर देखने के लिए क्लिक करें</caption><url href="http://news.bbc.co.uk/sport/hi/english/static/cricket/statistics/scorecards/2011/11/87040/html/scorecard.stm" platform="highweb"/></link>

पहला मैच दिल्ली में औ दूसरा कोलकाता में खेला गया था.

पिछले दो टेस्ट मैचों की तरह इस बार भी नज़र सचिन तेंदुलकर पर होगी कि वे शतक बनाकर अपने सौ शतकों का रिकॉर्ड पूरा करें.

टीमें:

भारत : गौतम गंभीर, विरेंदर सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिव तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, आर अश्विन, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, वरुण ऐरोन

वेस्ट इंडीज़ : ए़ड्रियन बराथ, क्रेग ब्रेथवेट, किर्क एडवर्ड्स, डैरेन ब्रैवो, कायरन पॉवेल, मार्लन सैमुएल्स, कॉर्लटन बॉ, डैरेन सैमी, फ़िडेल एडवर्ड्स, रविंद्र बिशू, रवि रामपॉल