आईपीएल सीज़न 4- एक नज़र

आईपीएल
इमेज कैप्शन, विश्व कप के एक ही हफ़्ते के भीतर आईपीएल शुरू हो रहा है और इसका रोमाँच बनाने की कोशिशें भी जारी हैं
प्रकाशित

इंडियन प्रीमियर लीग का चौथा सीज़न शुक्रवार से चेन्नई में शुरू होने जा रहा है. एक नज़र टीमों और उनके प्रमुख खिलाड़ियों पर-

चेन्नई सुपरकिंग्स

धोनी
इमेज कैप्शन, विश्व कप विजेता कप्तान पर प्रदर्शन का स्तर बरक़रार रखने का दबाव होगा

इस टीम ने पिछली टीम के ज़्यादातर खिलाड़ियों को फिर से शामिल किया है. विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से इस टीम को भारत में लगभग हर जगह समर्थन मिलता है. एक बार फिर ये टीम सेमीफ़ाइनल की प्रबल दावेदार होगी.

कप्तान- महेंद्र सिंह धोनी प्रमुख बल्लेबाज़- सुरेश रैना, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ, माइक हसी, ड्वेन ब्रावो, स्कॉट स्टाइरिस और धोनी प्रमुख गेंदबाज़- सुदीप त्यागी, एल्बी मॉर्केल, डग बॉलिंजर, बेन हिल्फ़ेनहॉस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 2010 के विजेता पिछला प्रदर्शन- विजेता

मुंबई इंडियंस

सचिन तेंदुलकर
इमेज कैप्शन, विश्व कप जीतने के बाद तेंदुलकर आईपीएल भी जीतना चाहते हैं

ये टीम पिछली बार की उपविजेता है और एक बार फिर काफ़ी मज़बूत स्थिति में है क्योंकि इस टीम के पास सचिन तेंदुलकर है. उतना ही नहीं केरॉन पोलार्ड और एंड्रयू साइमंड्स भी इस टीम के अहम सदस्य हैं. इस टीम ने पिछले साल के चार खिलाड़ियों को बरक़रार रखा जिसमें सचिन और पोलार्ड के अलावा हरभजन सिंह और लसित मलिंगा भी शामिल हैं जो किसी भी टीम के छक्के छुड़ा सकते हैं.

कप्तान- सचिन तेंदुलकर प्रमुख बल्लेबाज़- सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, केरॉन पोलार्ड, ऐंड्रयू साइमंड्स प्रमुख गेंदबाज़- हरभजन सिंह, मुनाफ़ पटेल, लसित मलिंगा, जेम्स फ़्रैंकलिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 2010 के उप विजेता पिछला प्रदर्शन- उप विजेता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर

डेनियल विटोरी
इमेज कैप्शन, बैंगलौर की टीम ने इस बार कमान विटोरी को सौंप दी है

इस टीम ने सिर्फ़ विराट कोहली को ही पिछले साल के बाद अपने पास बरक़रार रखा और पिछले दो साल से कप्तानी सँभाल रहे अनिल कुंबले इस बार कोचिंग की भूमिका में हैं. इस टीम के पास ज़हीर, डी विलियर्स और दिलशान के रूप में विश्व कप के बेहतरीन हीरो हैं.

कप्तान- डेनियल विटोरी प्रमुख बल्लेबाज़- विराट कोहली, सौरभ तिवारी, तिलकरत्ने दिलशान, एबी डी विलियर्स प्रमुख गेंदबाज़- ज़हीर ख़ान, डेनियल विटोरी, डर्क नैनेस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 2009 में उप विजेता पिछला प्रदर्शन- तीसरे स्थान पर

डेकन चार्जर्स

संगकारा
इमेज कैप्शन, पिछले साल संगकारा किंग्स एलेवन पंजाब टीम के कप्तान थे

इस टीम ने जब इंग्लैंड के केविन पीटरसन को शामिल किया तो लगा कि टीम के पास एक विस्फोटक बल्लेबाज़ होगा मगर चोट के चलते उन्होंने नाम वापस ले लिया जिससे अब टीम को कप्तान कुमार संगकारा पर निर्भर होना पड़ेगा.

कप्तान- कुमार संगकारा प्रमुख बल्लेबाज़- शिखर धवन, कैमरन व्हाइट, जेपी ड्युमिनी, संगकारा प्रमुख गेंदबाज़- इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, डेल स्टेन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 2009 के विजेता पिछला प्रदर्शन- चौथे स्थान पर

डेल्ही डेयरडेविल्स

सहवाग
इमेज कैप्शन, दिल्ली ने पिछले बार की टीम में से सिर्फ़ सहवाग को वापस बचाए रखा

इस टीम के पास वीरेंदर सहवाग और डेविड वॉर्नर के रूप में काफ़ी विस्फोटक सलामी जोड़ी है पर अगर वे नहीं चले तो टीम संकट में पड़ सकती है. टीम के पास अच्छे स्पिन आक्रमण की भी कमी है.

कप्तान- वीरेंदर सहवाग प्रमुख बल्लेबाज़- वीरेंदर सहवाग, डेविड वॉर्नर प्रमुख गेंदबाज़- इरफ़ान पठान, अजित अगरकर, मॉर्ने मॉर्कल, वैन डर मर्व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 2008 और 2009 में सेमीफ़ाइनल में पिछला प्रदर्शन- पाँचवें स्थान पर

किंग्स एलेवन पंजाब

गिलक्रिस्ट
इमेज कैप्शन, गिलक्रिस्ट की कप्तानी में डेकन चार्जर्स ने 2009 में ये टूर्नामेंट जीता था

ये टीम मालिकों में से एक प्रीति ज़िंटा के उत्साह और युवराज सिंह की विफलता की वजह से काफ़ी चर्चा में रही. पिछली बार ये टीम अंतिम स्थान पर थी और इस बार टीम ने बड़े नाम लाकर स्थिति सँभालने की कोशिश की है मगर इंग्लैंड के खिलाड़ियों के न खेल पाने की स्थिति में टीम फिर संकट में पड़ सकती है.

कप्तान- ऐडम गिलक्रिस्ट प्रमुख बल्लेबाज़- शॉन मार्श, डेविड हसी, गिलक्रिस्ट, दिनेश कार्तिक, डेविड हसी प्रमुख गेंदबाज़- रायन हैरिस, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 2008 में सेमीफ़ाइनल तक पिछला प्रदर्शन- आठवें स्थान पर

कोलकाता नाइट राइडर्स

गांगुली और गंभीर
इमेज कैप्शन, सौरभ गांगुली की जगह अब गौतम गंभीर के हाथों में टीम की कमान है

आईपीएल में पिछले तीन बार से विफलता की कहानी इस टीम की जैसे नियति रही है इसलिए इस बार टीम ने काफ़ी सोच-समझकर खिलाड़ी लिए हैं वैसे उनमें सौरभ गांगुली को शामिल नहीं करने पर टीम को लेकर स्थानीय लोगों में कुछ आक्रोश भी था. इस बार गंभीर की कप्तानी और यूसुफ़ पठान के साथ ये टीम अंतिम चार में जगह बनाने की प्रबल दावेदार होगी.

कप्तान- गौतम गंभीर प्रमुख बल्लेबाज़- यूसुफ़ पठान, ज्याक़ कालिस, शाकिब अल हसन, ओइन मॉर्गन, ब्रैड हैडिन, रायन टेन डुश्काटे, गंभीर प्रमुख गेंदबाज़- ब्रैट ली, लक्ष्मीपति बालाजी, शाकिब अल हसन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 2008 और 2010 में छठे स्थान पर पिछला प्रदर्शन- छठे स्थान पर

राजस्थान रॉयल्स

शेन वॉर्न
इमेज कैप्शन, वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीज़न का ख़िताब जीतकर सबको चौंका दिया था

इस टीम ने पहले सीज़न में ख़िताब जीतकर सभी को चौंका दिया था मगर उसके बाद से टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. शेन वॉर्न का जादू इस उम्र में कितना चल पाएगा ये भी देखने की बात होगी. टीम को शेन वॉटसन से बेहतरीन पारियों की उम्मीद होगी.

कप्तान- शेन वॉर्न प्रमुख बल्लेबाज़- रॉस टेलर, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़ प्रमुख गेंदबाज़- शेन वॉर्न, योहान बोथा, शॉन टेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 2008 के विजेता पिछला प्रदर्शन- सातवें स्थान पर

कोची टस्कर्स केरला

महेला जयवर्द्धने
इमेज कैप्शन, महेला जयवर्द्धने पिछले सीज़न तक किंग्स एलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे

इस नई टीम ने काफ़ी विदेशी खिलाड़ियों पर पैसा ख़र्च किया है और उनमें श्रीलंकाई टीम के दो प्रमुख नाम भी शामिल हैं. लक्ष्मण इस बार डेकन की बजाए कोची टीम के लिए बैटिंग करेंगे. इस टीम से जुड़े विवाद ने आईपीएल को झकझोर भी दिया था जिसके बाद ललित मोदी को चेयरमैन के पद से और शशि थरूर को मंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा.

कप्तान- महेला जयवर्द्धने प्रमुख बल्लेबाज़- महेला जयवर्द्धने, वीवीएस लक्ष्मण, ब्रैंडन मैक्कलम और ब्रैड हॉज प्रमुख गेंदबाज़- मुथैया मुरलीधरन, एस श्रीसंत, आरपी सिंह, रवींद्र जडेजा

पुणे वॉरियर्स

युवराज सिंह
इमेज कैप्शन, विश्व कप के मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट से पुणे टीम को काफ़ी उम्मीदें होंगी

विश्व कप के मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट युवराज सिंह और विस्फोटक बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा के साथ ये टीम आईपीएल में धमाकेदार एंट्री लेने के मूड में है. इस टीम में वेन पार्नेल के रूप में गेंदबाज़ी की धार तो है मगर आशीष नेहरा और एंजेलो मैथ्यूज़ के चोट की वजह से बाहर होने पर टीम को थोड़ा धक्का भी लगा है.

कप्तान- युवराज सिंह प्रमुख बल्लेबाज़- रॉबिन उथप्पा, ग्रैम स्मिथ, जेसी राइडर, युवराज प्रमुख गेंदबाज़- मुरली कार्तिक, टिम पेन