बीबीसी हिंदी की विशेष लाइव कमेंटरी. बीबीसी हिंदी की विशेष लाइव कमेंटरी.
यह अपने आप अपडेट होता रहेगा.
ताज़ा पेज देखें 21:22 IST- दोनों मैच के नतीजे- इंग्लैंड 1, स्लोवेनिया 0. और अमरीका 1, अल्जीरिया 0.
21:21 IST- अमरीका अल्जीरिया को 1-0 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचा.
21:20 IST- इंग्लैंड स्लोवेनिया को 1-0 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गया है.
21:19 IST- खेल समाप्त. इंग्लैंड 1-0 से जीत गया.
21:17 IST- इंग्लैं के लैंपार्ड ने ज़ोरदार हमला किया, लेकिन गोल से चूके.
21:16 IST- खेल स्टोपेज टाइम में पहुंचा. आक्रामक खेल जारी.
21:13 IST- मैच के चंद मिनट बाकी रह गए हैं. दोनों टीमें एक दूसरे पर ज़रदस्त प्रहार कर रही हैं.
21:10 IST- फ़ेबियो कपेलो की सेना दूसरा गोल नहीं कर पा रही है, ऐसे में खेल कभी भी दूसरा मोड़ ले सकती है.
21:05 IST- स्लोवेनिया के बिरसा को पीला कार्ड दिखाया गया.
21:01 IST- मैच ख़त्म होने में 15 मिनट बाक़ी रह गए हैं. इंग्लैंड को स्लोवेनिया कड़ी टक्कर दे रहा है.
20:57 IST- इंग्लैंड के वेन रुनी मैदान से बाहर, उनकी जगह जे कोले आए. रुनी ने लक्ष्य पर चार हमले किए जिसमें दो सीधे गोल पर थे.
20:53 IST- इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने स्लोवेनिया के नोवाकोविक के एक ज़बरदस्त हमले को बहुत ही शानदार ढंग से बचाया.
20:50 IST- स्लोवेनिया दूसरे हाफ़ में पहले हाफ की तुलना में अच्छा खेल रहा है. स्लोवेनिया ने पहले 11 में परिवर्तन किया.
20:46 IST- इंग्लैंड की टीम का प्रहार जारी. अब तक लक्ष्य पर 10 हमले किए हैं.
20:43 IST- वेन रुनी के गोल करने की कोशिश नाकाम हुई, गेंद गोलपोस्ट से टकराई.
20:40 IST- स्लोवेनिया के बिरसा ने लक्ष्य पर हमला किया लेकिन जैमस ने रोक लिया.
20:35 IST- डिफ़ोओए ने एक और गोल करने का सुनहरा मौक़ा गंवाया.
20:34 IST- इंग्लैंड के जॉनसन को पीला कार्ड दिखाया गया.
20:32 IST- दूसरे हाफ़ का खेल शुरु. इंग्लैंड के हमले जारी. रुनी और डिफ़ाओए ने हमले किए.
20:17 IST- स्कोर. इंग्लैंड 1, स्लोवेनिया 0. और अमरीका 0, अल्जीरिया 0.
20:16 IST- पहले हाफ़ का खेल ख़त्म. इंग्लैंड ने लक्ष्य पर सात हमले किए, जबकि स्लोवेनिया ने तीन किए.
20:10 IST- स्लोवेनिया के खिलाड़ी जोकिक को इस मैच का पहला पीला कार्ड दिखाया गया.
20:04 IST- इंग्लैंड की टीम खेल पर पूरी तरह से हावी है, उसका गेंद पर क़ब्ज़ा 69 प्रतिशत तक पहुंचा.
20:01 IST- एक गोल से बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड की टीम का हमला और तेज़ हुआ.
19:57 IST- पहले गोल के तुरंत बाद इंग्लैंड ने एक और गोल करने का सुनहरा मौक़ा गंवाया.
19:55 IST- डिफ़ोओए ने 20वें मिनट में मिलर के पास पर इंग्लैंड के प्रशंसकों को गोल का शानदार तोहफ़ा दिया.
19:53 IST- इंग्लैंड के डिफ़ोओए ने गोल किया. स्कोर इंग्लैंड 1, स्लोवेनिया 0.
19:52 IST- खेल के 15 से 20 मिनट के बीच इंग्लैंड के जेरार्ड, रुनी और बैरी ने लगातार हमले किए.
19:45 IST- इंग्लैंड के वेन रुनी ने स्लोवेनिया की टीम पर प्रहार किया, लेकिन नाकाम रहे.
19:40 IST- स्लोवेनिया का आक्रामक खेल जारी. उसने शुरु में लक्ष्य पर निशाना साधा.
19:35 IST- इंग्लैंड और स्लोवेनिया के बीच मुक़ाबला पोर्ट एलिज़ाबेथ में ज़ोरशोर से जारी है.
19:32 IST- दोनों मैचों की शुरुआत हो चुकी हैं.
19:25 IST- दोनों टीमें मैदान पर पहुंच चुकी हैं. कुछ ही समय में मैच शुरु होगा.
19:16 IST- ग्रुप सी में स्लोवेनिया चार प्वाइंट के साथ टॉप पर है. जबकि इंग्लैंड के दो मैचों में सिर्फ़ दो अंक हैं.
19:15 IST - फ़ुटबॉल विश्व कप में बुधवार को पहले ग्रुप में इंग्लैंड का मैच स्लोवेनिया से है जबकि अमरीका का मुकाबला अल्जीरिया से -भारतीय समयानुसार 19.30 बजे
19:10 IST -बीबीसी हिंदी के लाइवटेक्स्ट में आपका स्वागत है.















