'हिग्स बोसोन को ईश्वर कण कहना ठीक नही'

    • Author, अमिताभ पांडे
    • पदनाम, वरिष्ठ वैज्ञानिक, विज्ञान प्रसार
  • प्रकाशित

जिस हिग्स बोसोन कण की आज दुनिया भर में चर्चा हो रही है, ये निश्चित तौर पर भौतिकी के क्षेत्र में ब्रह्मांड की उत्पत्ति को समझने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है, पर इसे ईश्वर कण कहना सही नही है.

कई बार वैज्ञानिक चीज़ो को समझाने के लिए मुहावरों का, रुपक या उपमाओं का इस्तेमाल करते हैं. ठीक ऐसा ही इस नाम के साथ हुआ. <link type="page"><caption> </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2012/07/120704_higgs_q_a_aa.shtml" platform="highweb"/></link>

<link type="page"><caption> क्या है ईश्वरीय कण?</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2012/07/120704_higgs_q_a_aa.shtml" platform="highweb"/></link>

मुहावरे के तौर पर

लिओन लेंडरमैन एक नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक थे, उन्होंने अपनी किताब में एक कण के बारे में लिखा और इसे नाम दिया गॉडएम पार्टिकल.

पुस्तक के संपादक ने सोचा कि लोग इससे कहीं नाराज न हों जाएं इसलिए उन्होंने इसका नाम रख दिया गॉड पार्टिकल.

मुहावरे के तौर पर इसका इतना ज्यादा इस्तेमाल कर दिया गया जिससे कि कुछ वैज्ञानिक काफी नाराज भी है.

पीटर हिग्स
इमेज कैप्शन, विडंबना ये है कि प्रोफेसर हिग्स नास्तिक हैं इसीलिए वो इस कण का नाम ईश्वर कण पुकारे जाने का विरोध करते हैं.

अगर हम दुनिया बनाने वाले की कल्पना करते भी हैं तो ये महत्वपूर्ण जरुर है लेकिन ये मात्र एक कण है और सिर्फ इसी ने दुनिया नही बनाई.

दुनिया प्राकृतिक नियम और सिद्धांतों से चलती है ये नियम या सिद्धांत मनुष्य ने नही बनाए. विज्ञान तो मात्र इन नियम या फिर इन सिद्धांतो की व्याख्या करने का काम करता है.

<link type="page"><caption> पढ़े: नास्तिक हिग्स का ईश्वर कण</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2012/07/120704_peter_higgs_profile_ml.shtml" platform="highweb"/></link>

सत्येंद्र नाथ बोस की चर्चा नहीं

दूसरी बात ये है कि जिस हिग्स बॉसेन कण की हम बात कर रहे हैं. इसमें हिग्स का नाम तो पीटर हिग्स से है लेकिन जो बोसोन है वो भारतीय वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर है. पर इसकी चर्चा न के बराबर ही हो रही है.

अपनी युवावस्था में सत्येंद्र नाथ बोस ने भौतिक शास्त्र में गर्म गैसों के बर्ताव के सिद्धांत पर उपलब्ध आंकड़ों में खामियां पाईं और नए तर्क दिए.

उनके शोध को शुरुआत में खारिज कर दिया गया लेकिन जब उन्होंने इसे अपने समकालीन वैज्ञानिक अल्बर्ट आंइस्टीन के पास भेजा तो उन्होंने इस पर मुहर लगा दी.

और इसके बाद ये शोध आंइस्टीन-बोस के नाम से जाना जाता है और इन कणों को बोसोन के नाम से जाना जाता है.

हिग्स पार्टिकल भी इसी बोसोन श्रृंखला का ही कण है.

(बीबीसी संवाददाता मोहन लाल शर्मा से बातचीत पर आधारित)