नासा ने खोजा ऑस्टियोपरोसिस का ‘नया इलाज’

नासा के वैज्ञानिकों ने ऑस्टियोपरोसिस का इलाज ढ़ूंढ़ने का दावा किया है. इस बीमारी में हड्डियां कमजोर होकर जल्दी टूटने लगती हैं. इस बीमारी के बारे में अगर शुरू में पता चल जाए, तो इसका उपचार किया जा सकता है.
फिलहाल, इस बीमारी के बारे में वर्षों बाद जानकारी मिलती है और जब इसके बारे में पता चलता है और जब हड्डी का स्कैन किया जाता है और तब तक हड्डियां टूट गई होती हैं.
अंतरिक्ष में जाने वाले वैज्ञानिकों की भी गुरुत्वाकर्षण के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और पेशाब में कैल्सियम की मात्रा कम हो जाती है, इसलिए नासा ने हड्डियों की बीमारी की जांच की.
नासा का यह शोध पीएनएएस पत्रिका में प्रकाशित हुई है.
मिलकर किया शोध
अमरीका के अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर एरिजोना स्टेट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने यह तकनीक विकसित किया है.
इस तकनीक में हड्डी से कैल्सियम आइसटोप को निकालकर इसमें मौजूद न्यू्ट्रॉन्स की मात्रा की गिनती कर ली जाती है.

जब भी हड्डी टूटती है या उसमें बढ़ोतरी होती है तो आइसटोप में इसकी कमी या वृद्धि दिखने लगती है.
इसका पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने एक दर्जन स्वस्थ्य स्वयंसेवकों को 30 दिनों तक बिस्तर पर लिटा कर रखा. इसका परिणाम यह निकला कि उन दर्जन भर स्वयंसेवकों की हड्डियां कमजोर हो गई.
डीएक्सए जांच भी
इस तकनीक से जिन लोगों को एक हफ्ते के लिए बिस्तर पर रखा गया था, उनकी हड्डियों का कम नुकसान हुआ था जबकि जिन्हें ज्यादा दिनों तक बिस्तर पर रखा गया था, उनकी हड्डियों को ज्यादा नुकसान हुआ था. इसकी पुष्टि डीएक्सए जांच से हुई.
इस शोध के प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर एरियल अनबर का कहना था, “इसकी अगली कड़ी हड्डी के मरीजों पर अपेक्षाकृत असर के बाद ही होगा और उसके बाद ही क्लिनिकल जांच शुरू होगी.”
हड्डी कैंसर की जांच
जब ऑस्टियोपरोसिस के लाभ के बारे में पता चल जाएगा तो कैंसर सहित हड्डी के अन्य बीमारियों के उपचार में भी इसका लाभ होगा.
नासा के आहार वैज्ञानिक स्कॉट स्मिथ का कहना है, “नासा ने यह शोध इसलिए किया क्योंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.
अंतरिक्ष यात्रियों में होने वाली हमारी यह सबसे बड़ी समस्या है. हमारी कोशिश है कि हम इस बीमारी का बेहतर समधान ढ़ूढ़ें.”
इंगलैंड के नेशनल ऑस्टियोपरोसिस सोसाइटी के डॉक्टर निकोला पील का कहना है, “हड्डी से जुड़े मामले में जब भी नई तकनीक इजाद होती है हमें उत्सुकता होती है क्योंकि इससे हड्डी की बीमारी का इलाज ढ़ूंढ़ने में मदद मिलती है.”
उनके अनुसार, कैल्सियम आइसटोप से मरीजों को काफी लाभ होगा क्योंकि इससे बहुत जल्द बीमारी का पता चल जाएगा.






























