'कोस्टा कोनकोर्डिया' के नाविक ने अपने कदम का बचाव किया
प्रकाशित
जनवरी महीने में दुर्घटनाग्रस्त हुई क्रूज़ जहाज़ कोस्टा कनकोर्डिया के नाविक फ्रांसेस्को शेटिनो ने अपने कदम का बचाव किया है.
फ्रांसेस्को शेटिनो जिस क्रूज़ जहाज़ को चला रहे थे वो समुद्र में चट्टान से टकराने के बाद डूब गई थी.
इटली के गिगिलो द्वीप में हुए इस हादसे में, जहाज़ में सवार 35 से ज्य़ादा लोगों की मौत हो गई थी.
हादसे के बाद शेटिनो के उस कदम की काफी आलोचना हुई थी जिसमें ये कहा गया था उन्होंने जहाज़ को उथले पानी में ले जाकर गलती की थी.
लेकिन शेटिनो ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा है कि अगर वे ऐसा नहीं करते उनका जहाज़ बड़े चट्टानों से टकरा जाता जिससे कई और जानें जा सकती थीं.


























