असद के तख्तापलट की स्थिति में विपक्ष रणनीति पर सहमत

प्रकाशित

सीरियाई विपक्ष के सदस्य उस योजना पर सहमत हो गए हैं जिसे तब अंजाम दिया जाएगा यदि राष्ट्रपति बशर अल असद का तख्तापलट हो जाता है.

काहिरा में विपक्षी सदस्यों की बैठक में खासे मतभेद सामने आए हैं और कुछ विपक्षी सदस्यों की हाथापाई भी हुई है.

लेकिन निर्वासन में सीरियाई सरकार के गठन के बारे में कोई सहमति नहीं बन पाई है.