एयर इंडिया के हड़ताली पायलट बुधवार से काम पर लौट रहे हैं

प्रकाशित

एयर इंडिया के हड़ताली पायलट बुधवार से काम पर लौट रहे हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही इन पायलटों से 48 घंटे के भीतर हड़ताल खत्म करने के लिए कहा था.

एयर इंडिया के पायलटों ने ड्रीमलाइनर विमान उड़ाने के प्रशिक्षण के मुद्दे पर 8 मई से हड़ताल शुरू की थी.

हड़ताल की वजह से एयर इंडिया को लगभग 620 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.