ब्रिटेन: बॉब डायमंड से संसदीय समिति पूछताछ करेगी
प्रकाशित
ब्रिटेन के सबसे बड़े बैंकों में से एक बार्कलेज़ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब डायमंड से संसद की एक समिति, ब्याज दर में अनियमितता मामले में बुधवार को पूछताछ करेगी.
बॉब डायमंड ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. विभिन्न बैंकों के बीच ब्याज दर में गड़बड़ी की वजह से बार्कलेज़ पर बीते हफ्ते नियामकों ने लगभग 50 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया था.
इस घोटाले की वजह से पूरे बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की मांग की जा रही है. घोटाले के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देने की भी मांग की जा रही है.
























