यूरो मुद्रा वाले देशों में बढ़ी बेरोजगारी

प्रकाशित

यूरो मुद्रा वाले देशों में बेरोजगारी पहले से ज्यादा बढ़ गई है.

इन देशों में मई महीने में बेरोजगारों की संख्या 1.7 करोड़ से ज्यादा हो गई है.

इनमें से लगभग एक चौथाई लोग स्पेन और ग्रीस के हैं.

यूरो मुद्रा वाले देशों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और अर्थव्यवस्था में बढोत्तरी के लिए बीते हफ्ते ही यूरोपीय यूनियन के नेता 150 अरब डॉलर के एक पैकेज पर सहमत हुए हैं.

लेकिन कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि कोई बड़ा बदलाव लाने के हिसाब से ये रकम बहुत कम है.