चीन: गर्भपात के लिए विवश की गई महिला के पति लापता

प्रकाशित

चीन में उस महिला के पति लापता हो गए हैं जिन्हें अपने सात महीने के गर्भ को गिराने के लिए मजबूर किया गया था.

इस घटना की जानकारी तब मिली थी जब जबरन गर्भपात कराई गई महिला फेंग जिआमेई की तस्वीर इंटरनेट पर जारी कर दी गई थी.

शानशी प्रांत में स्थानीय अधिकारियों ने फेंग का जबरन गर्भपात करा दिया था. जबकि चीन के कानून के मुताबिक छह महीने से अधिक समय के गर्भ को गिराया नहीं जा सकता है.

रिश्तेदारों का कहना है कि फेंग के पति को कहीं छुपने के लिए विवश किया गया है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने इस मामले को उजागर कर दिया था.