एयरइंडिया के पायलटों की आज से भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा

प्रकाशित

एयरइंडिया के हड़ताली पायलटों ने रविवार से अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने की घोषणा की है.

एयर इंडिया के पायलट पिछले 46 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं.

इंडियन पायलट्स गिल्ड यानि आईपीजी के अनुसार उनके 10 पायलट एयर इंडिया प्रबंधन द्वारा किए जा रहे भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ भूख हड़ताल शुरु करेंगे.

एयरलाइन प्रबंधन ने आंदोलन का नेतृत्व करने पर आईपीजी की मान्यता खत्म कर दी है.