हत्या-बलात्कार मामले में दो लोगों को फांसी की सजा
प्रकाशित
बर्मा की एक अदालत ने हत्या और बलात्कार के मामले में दो लोगों को मौत की सजा सुनाई है.
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हत्या और बलात्कार का ये वही मामला है जिसकी वजह से पश्चिमी रखाईन प्रांत में साम्प्रदायिक हिंसा भड़की थी.
बर्मा सरकार के मुखपत्र- न्यू लाइट के मुताबिक, इस मामले में तीसरे व्यक्ति ने खुद जेल में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी.
























