मेक्सिको में एक पत्रकार की हत्या
प्रकाशित
मेक्सिको के पूर्वी शहर जालापा में एक क्राइम रिपोर्टर की लाश मिली है.
कुछ समय पहले उन्हें अगवा कर लिया गया था.
विक्टर बायज चीनो नाम का ये पत्रकार मिलेनियो अखबार के लिए काम करता था.
वेराक्रूज राज्य में पिछले 18 महीनों में किसी पत्रकार की हत्या का ये नौवां मामला है.
वेराक्रूज में ड्रग्स के माफिया के बीच हिंसा की वारदातें काफी बढ़ी हैं.


























