दक्षिण अफ्रीका के पुलिस प्रमुख बर्खास्त
प्रकाशित
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने देश के पुलिस प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है.
पुलिस प्रमुख भेकी केले को अक्तूबर में उनके पद से निलंबित कर दिया गया था.
उनपर आरोप था कि पुलिस के भवनों के लाखों डॉलर के एक ठेके में उन्होंने एक प्रमुख उद्योगपति का पक्ष लिया.
बीबीसी के एक संवाददाता के अनुसार केले की बर्खास्तगी लोगों में उच्च स्तर पर भ्रष्टाटाचार के खिलाफ बढती नाराजगी को भी जताती है.


























