ब्राजील ने बोलिविया के विपक्षी सांसद को राजनीतिक शरण दी

प्रकाशित

ब्राजील ने बोलिविया के एक विपक्षी सांसद को राजनीतिक शरण दे दी है.

नेशनल कंवरजेंस पार्टी के रोजर पिंटो मोनिला का कहना है कि उन्हें अपने खिलाफ मुकदमा चलाए जाने का डर है क्योंकि उन्होंने बोलिवियाई सरकार और नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वालों के बीच साठगांठ का आरोप लगाया है.

बोलिविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस का कहना है कि विपक्षी सांसद के आरोप गलत हैं.