ब्रिटेन: प्रिंस फिलिप अस्पताल में भर्ती
प्रकाशित
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के 90 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप को मूत्राशय में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया है.
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा है कि प्रिंस फिलिप को ऐहतियातन अस्पताल ले जाया गया है जहां वे कुछ दिन चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे.
इसका मतलब ये होगा कि वे महारानी एलिजाबेथ की हीरक जयंती के अवसर पर आगामी समारोहों में शामिल नहीं हो पाएंगे.
























