तमिलों को श्रीलंका भेजने की नीति पर विचार करें ब्रिटेन: ह्यूमन राइट्स वॉच

प्रकाशित

मानवाधिकार समूह ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि ब्रिटेन को उन तमिलों को श्रीलंका भेजना फौरन बंद कर देना चाहिए जो ब्रिटेन में शरण लेना चाहते हैं और इस संबंध में अपनी नीतियों की समीक्षा करना चाहिए.

ब्रिटेन से तमिलों को श्रीलंका वापस भेजने की अगली तारीख 31 मई 2012 है.

ह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी पड़ताल में पाया है कि जिन तमिलों को ब्रिटेन में शरण नहीं मिल रही है, जब वे श्रीलंका वापस पहुंचते हैं तो उन्हें मनमाने तरीके से गिरफ्तार कर लिया जाता है और उन्हें प्रताड़ित किया जाता है.