इटली में भूकंप की वजह से कम से कम 15 लोगों की मौत

प्रकाशित

इटली के उत्तरी इलाके में आए भूकंप में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं.

भूकंप की वजह से कारखाने और वेयरहाउस धराशायी हो गए जिससे वहां काम करने वाले लोग मलबे में दब गए हैं.

मिरानडोला शहर में कई गिरिजाघरों को भी नुकसान पहुंचा है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है.

भूकंप का केंद्र बोलोग्ना शहर से 40 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में स्थित था.