विपक्षी सीरियाई राष्ट्रीय परिषद के प्रमुख का इस्तीफा मंजूर

प्रकाशित

सीरिया की विपक्षी सीरियाई राष्ट्रीय परिषद के प्रमुख बुरहान गलिऊन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

वो सितंबर में परिषद के गठन के बाद से उसका नेतृत्व कर रहे थे.

गलिऊन परिषद के नए प्रमुख की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहेंगे.

गलिऊन को तीन बार राष्ट्रीय परिषद का अध्यक्ष चुना गया, लेकिन उनके नेतृत्व पर अकसर सवाल उठाए जाते रहे हैं.