अफगानिस्तान के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे: बराक ओबामा

प्रकाशित

अफगानिस्तान के लिए भावी रणनीति पर विचार विमर्श के लिए शिकागो में हो रहे नैटो सम्मेलन की शुरुआत में ही अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी दे दी है कि अफगानिस्तान के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे.

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ संवाददातात सम्मेलन में बराक ओबामा ने कहा कि नैटो को पूरा भरोसा है कि वो सही रास्ते पर है.

हामिद करजई ने कहा कि अफगानिस्तान इस सम्मेलन में एक सम्प्रभु देश के तौर पर आया है और अपने नैटो सहयोगियों की वर्ष 2014 तक वापसी के लिए प्रतिबद्ध है ताकि अफगानिस्तान अपने दोस्तों के कंधें पर बोझ न बना रहे.