मोगादिशु में धमाके, कई लोग मारे गए

प्रकाशित

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक बम धमाके में कम से कम चार लोग मारे गए हैं.

वहीं कुछ लोगों के पुलिस पर तब हथगोले फेंके जब वे एक बाजार में अतिक्रमण हटा रहे थे.

बाजार में मौजूद एक कारोबारी बकारा ने बीबीसी को बताया कि हमले में कम से कम चार सैनिक मारे गए हैं.

मोगादिशु पर सैनिकों का नियंत्रण है लेकिन इस्लामी गुट अल शबाब शहर पर हमले करता रहता है.