श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख फोनसेका को मिली जमानत

प्रकाशित

श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख और राष्ट्रपति पद के दावेदार रहे सरथ फोनसेका को अदालत ने एक मामले में जमानत दे दी है.

इस कदम को इस नजरिये से देखा जा रहा है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति उन्हें पूरी तरह से क्षमादान दे सकते हैं.

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, हाईकोर्ट ने फोनसेका को 8,000 डॉलर की जमानत पर छोड़ा है.

उनके वकील के मुताबिक, फोनसेका से अपना पासपोर्ट जमा कराने के लिए कहा गया है.

लेकिन फोनसेका को फौरन नहीं छोड़ा जाएगा क्योंकि वे सेना में रहते हुए राजनीति करने के आरोप में हुए कोर्ट मार्शल की वजह से 30 महीने की जेल की सजा काट रहे हैं.