अफगानिस्तान में बम धमाके में नौ लोगों की मौत
प्रकाशित
पुलिस का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान में एक बाजार में हुए बम धमाके में नौ लोग मारे गए हैं.
पुलिस का कहना है कि ये धमाका गोरमच जिले के फरयाब प्रांत में एक दुकान में हुआ है.
रिपोर्टों में कहा गया है कि धमाके में दस लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


























