आयरलैंड: पादरियों ने किया चर्च सुधार का आह्वान

प्रकाशित

आयरलैंड में लगभग एक चौथाई रोमन कैथोलिक पादरियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने उग्र सुधारों का आह्वान किया है जिसे वेटिकन के अधिकारों पर एक अप्रत्याशित हमले के तौर पर देखा जा रहा है.

डब्लिन में बैठक करने वाले कैथोलिक पादरियों के संघ का कहना है कि लंबे समय से जारी यौन शोषण के मामलों की पृष्ठभूमि में चर्च के पतन को ध्यान में रखते हुए ये सुधार बेहद जरूरी हैं.