सीरिया में हुआ एक बड़ा धमाका

प्रकाशित

सीरिया के दूसरे शहर एलेपो में एक बड़ा धमाका होने की खबर है.

सीरिया में मानव अधिकार पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है.

पिछले हफ्ते एलेपो यूनिवर्सिटी के छात्रावास में सुरक्षाबलों ने छापे मारे थे जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी.

एलेपो एक ऐसा शहर है जंहा अब तक सीरिया के अन्य शहरों के मुकाबले हिंसा और विरोध की घटनाएं नहीं हुई थी.

दमिश्क में भी एक धमाका हुआ है लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है.