रुस : रक्षा कवच को लेकर बना गतिरोध

प्रकाशित

रुस के रक्षा मंत्री अनातोली सर्दयूकोव का कहना है कि यूरोप में नेटो मिसाइल रक्षा कवच से जुड़े विवाद का समाधान निकालने की कोशिश एक गतिरोध की शक्ल ले रहा है.

रुस में मिसाइल रक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है.

सम्मेलन में रुस ने चेताया है कि वो खतरे का आभास होने की स्थिति में रक्षा कवच के भागों पर हमले कर सकता है.

अमरीका का कहना है कि इस मिसाइल कवच को ईरान जैसे देशों से होने वाले हमले के खतरे से बचने के लिए तैयार किया गया है.

नेटो के एक वरिष्ठ अधिकारी एलेक्जेंडर वर्शबॉ का कहना है कि रुस का रक्षा कवच को लेकर डर गलत धारणाओं पर आधारित है और ये उसके लिए किसी तरह का खतरा पैदा नहीं करता