न्यूज वेबसाइट के खिलाफ मुकदमा करेंगे निकोला सार्कोजी

प्रकाशित

फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोजी का कहना है कि वे एक न्यूज़ वेबसाइट के खिलाफ मुकदमा करेंगे जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने लीबिया के कर्नल गद्दाफी से वर्ष 2007 के चुनाव प्रचार के लिए आर्थिक मदद मांगी थी.

मीडियापार्ट वेबसाइट ने एक दस्तावेज प्रकाशित किया है जिस पर वर्ष 2006 की तारीख दर्ज है. इस पर जो दस्तखत हैं, वो लीबिया के खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख मूस कूसा के बताए जाते हैं.

इस पत्र में चुनाव प्रचार के लिए 6.6 करोड़ डॉलर की रकम देने की पेशकश की गई थी.

सार्कोजी ने इस दस्तावेज को एकदम फर्जी बताया है. ये दस्तावेज ऐसे समय सामने आया है जब फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में छह दिन बाकी हैं.