चीन: नजरबंद सरकार विरोधी कार्यकर्ता घर से भागे

प्रकाशित

चीन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार विरोधी वकील शेन ग्वॉनशेन, शेनडॉग प्रांत स्थित अपने घर से कहीं भाग गए हैं.

2010 में जेल से रिहा होने के बाद से ही वो अपने घर में नजरबंद थे.

शेन के अमरीकी मित्र बॉब फू का कहना है कि वो शेनडॉग से चले गए हैं लेकिन उनकी पत्नी, बेटी और माँ अभी भी घर में हैं. घर की चौकसी चीन के अधिकारी कर रहे हैं.

शेन दृष्टिहीन हैं और जब से उन्होंने जबरन गर्भपात और नसबंदी के खिलाफ अभियान शुरु किया था तब से ही स्थानिय कार्यकर्ताओं और पश्चिम देशों की सरकारों की नजर उन पर है.