अफगानिस्तान के सैनिक ने अमरीकी सैनिक को मारा

प्रकाशित

अफगानिस्तान में मौजूद अमरीकी सेना का कहना है कि अफगानिस्तान सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने एक अमरीकी सैनिक को मार दिया है.

ये घटना दक्षिणी प्रांत कंधार में बुधवार को देर रात हुई.

अफगानिस्तान में सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि जब जवाब में अमरीकी सेना ने गोलियां चलाई तो ये बंदूकधारी खुद मारा गया.

अफगानिस्तान के प्रवक्ता का कहना है कि मारा गया ये व्यक्ति एक विशेष सैन्य अधिकारी था.

इस साल अफगानिस्तान सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने वहां मौजूद 18 विदेशी सैनिको को मार दिया था.