फिलीपींस में गुरिल्ला मुठभेड़ में दस सैनिकों की मौत
प्रकाशित
फिलीपींस में सेना का कहना है कि साम्यवादी गुरिल्लाओ के साथ हुई मुठभेड़ में उसके कम से कम दस सैनिक मारे गए हैं.
न्यू पीपुल्स आर्मी के विद्रोहियों ने लूजन द्वीप के उत्तर में स्थित एक गाँव में सेना के काफिले पर हमला किया.
पिछले कुछ सालों के बाद ये ऐसी घटना है जिसमें एक साथ इतने सैनिक मारे गए हैं.
चार दशकों से फिलीपींस के अलग-अलग हिस्सों में सेना और विद्रोहियों के बीच हिंसक संघर्ष होता रहा है.
























