अमरीका में मिलेगा 20 वर्ष तक चलनेवाला बल्ब
प्रकाशित
अमरीका में 20 वर्ष या एक लाख घंटे तक चलनेवाले बल्ब की बिक्री शुरू हो रही है. इस बल्ब में फिलामेंट की जगह एलईडी लगाई गई है.
डच कंपनी फिलिप्स ने अपने इस लंबी आयु वाले बल्ब की कीमत 60 डॉलर रखी है, हालांकि कुछ चुनिंदा दुकानों पर ये 20 डॉलर में उप्लब्ध होगा.
इस बल्ब की तकनीक को अमरीकी ऊर्जा विभाग की एक प्रतियोगिता में पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
इस प्रतियोगिता की चुनौती, कम ऊर्जा का इस्तेमाल करनेवाले एक बल्ब को विकसित करने की थी.
























