अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के मुख्य वकील लीबिया पहुंचे
प्रकाशित
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायलय, आईसीसी, में अभियोजन के मुख्य वकील, लुइस मोरेनो ओकांपो, सैफ अल इसलाम गद्दाफी के मुकदमे के बारे में फैसले के लिए लीबिया पहुंच गए हैं.
लीबिया की अंतरिम सरकार ने पूर्व नेता, मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल इसलाम, को मुकदमे के लिए नीदरलैंड भेजने से इंकार किया है, जहां उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप है.
इस मामले के जानकार एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि एक ऐसा समझौता होने की संभावना है जिसके तहत सैफ गद्दाफी पर आईसीसी की निगरानी में लीबिया में ही मुकदमा चलाया जाएगा.
सैफ अल इसलाम को पिछले साल नवंबर में पश्चिमी लीबिया में एक मिलिश्या ने पकड़ा था और तब से वो उसी की हिरासत में हैं.
























