रिपब्लिकन उम्मीदवार रिक सैंटोरम की नाम वापसी की घोषणा

प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए होने वाले नामांकन में रिपब्लिकन पार्टी के एक उम्मीदवार रिक सैंटोरम ने कहा है कि वो अपना नाम वापस ले लेंगे.

सैंटोरम ने ये घोषणा अपने गृह राज्य पेंसिलवेनिया में अपने परिवार की मौजूदगी में की.

अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवारी की दौड़ भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन बराक ओबामा को हराने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई.