ओलंपिक क्वालिफायर हॉकी: भारत फाइनल के करीब
प्रकाशित
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के करीब आ गई है.
भारतीय टीम की जीत का सिलसिला जारी रहा है और बुधवार को टीम ने एक कड़े मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराया.
इससे पहले भारत ने फ्रांस, इंटली और सिंगापूर को बड़ी मात दी थी.
चार मैचों के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में 12 अंक लेकर सबसे उपर है जबकि फ्रांस और पोलेंड 9 अंको के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
शुक्रवार को आखिरी लीग मैच में भारत का मुकाबला पोलेंड से होगा.
लंदन ओलंपिक में जगह बनाने के लिए भारत को ये टूर्नामेंट जीतना होगा.


























