अमरीका:भारतीय राजनयिक को मेड को हर्जाना देने का आदेश
प्रकाशित
न्यूयार्क की एक अदालत ने भारतीय राजनयिक नीना मल्होत्रा और उनके पति को आदेश दिया है कि वह अपने यहां काम करने वाली मेड को 15 लाख अमरीकी डॉलर हर्जाने के तौर पर दें.
नीना पर उनकी मेड शांति गुरुंग ने तीन वर्षों तक बिना पैसे के काम कराने,बुरे बर्ताव, मानसिक उत्पीड़न और गुलामों की तरह रखने का अभियोग लगाया था.
नीना उस समय अमरीका स्थित दूतावास में काम करती थीं.
























