डॉल्फिन और व्हेल को अधिकार देने की मांग
प्रकाशित
कनाडा में वैज्ञानिकों की एक बैठक में कहा गया है कि डॉल्फिन और व्हेल को इंसानों की तरह जीने और सम्मान का अधिकार दिया जाना चाहिए.
दर्शनशास्त्र और पशुओं के व्यवहार के जानकार चाहते हैं कि इस दिशा में एक घोषणा पत्र तैयार किया जाए.
उनका मानना है कि डॉल्फिन और व्हेल में इतनी बुद्धिमत्ता पाई जाती है कि उन पर इंसानों की तरह विचार किया जाना चाहिए.
डॉल्फिन और व्हेल के अधिकारों को मान्यता देने का मतलब ये होगा कि मनोरंजन के लिए उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
वैज्ञानिकों के मुताबिक, विज्ञान ने ये दिखा दिया है कि चेतना और आत्म-सजगता केवल इंसानों में ही नहीं पाई जाती.


























