इराक: बगदाद में ताजा हिंसा में 20 की मौत
प्रकाशित
इराक की राजधानी बगदाद में अलग अलग जगह पर हुए हमलों में कम से कम बीस लोग मारे गए हैं.
एक पुलिस चेकपोस्ट पर कार में सवार आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी और कबिलाई लड़ाके मारे गए. इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है.
पुलिस के मुताबिक एक और हमला बगदाद में दूसरी जगह हुआ जब संदिग्ध अल कायदा के चरमपंथियों ने एक घर पर हमला बोल दिया और चार लोगों को मार दिया जो पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहे थे.


























