चीन में भालू के पित्त से दवाई बनाने पर विवाद

प्रकाशित

चीन में भालू के पित्त से दवाई बनाने को लेकर इंटरनेट में खासा विवाद छिड़ गया है.

चीन में वैकल्पिक औषधि संघ के अध्यक्ष फांग शुतिंग ने कहा है कि भालू से पित्त निकालने की प्रक्रिया नल से पानी निकालने की तरह सरल है और उसमें भालू को दर्द नहीं होता.

जानवरों की अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्थाओं का कहना है कि इस प्रक्रिया में भालुओं को असह्य पीड़ा होती है.

चीन में हज़ारों भालुओं को पित्त निकालने के लिए कैद में रखा जाता है और उससे पाचन संबंधी दवाएं बनाई जाती है