यूरोप को ऋणसंकट से निकालने में मदद को तैयार चीन
प्रकाशित
चीनी नेताओं ने वहां आए यूरोपीय अधिकारियों से कहा है कि चीन ऋण संकट से निकलने के लिए योरप की और मदद करना चाहता है.
हालांकि प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया है कि इसके लिए चीन कितनी और धनराशि देगा.
यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने चीन से अनुरोध किया है कि बुरी तरह से ऋणसंकट में घिरे योरप की मदद के लिए चीन किसी बडे़ पैकेज की घोषणा करे.
























