तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग का आरोप
प्रकाशित
तिब्बती मानवाधिकार गुटों के अनुसार चीन की पुलिस ने इस हफ़्ते तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर गोलियाँ चलाई हैं और इन घटनाओं में एक व्यक्ति मारा गया है.
चीन के अधिकारियों के ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि पहले हुई घटनाओं में शिशुआन प्रांत में कम से कम दो तिब्बती मारे गए.
शिशुआन प्रांत में इस साल तनाव तब फैला जब एक युवा भिक्षु ने आत्मदाह की कोशिश की थी.
इसके बाद वहाँ तिब्बती भिक्षुओं की ओर से आत्मदाह की 15 घटनाएँ हुईं.
फ़्री तिब्बत संगठन के अनुसार जब कुछ तिब्बतियों ने हाल में अधिकारियों को एक व्यक्ति को गिरफ़्तार करने से रोका तो ताज़ा फ़ायरिंग की घटना हुई.
























