ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा पांच सौ का लक्ष्य

प्रकाशित

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में भारत के सामने जीत के लिए पांच सौ रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 167 रनों पर घोषित कर दी.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 604 पर घोषित की थी लेकिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ़ 272 रन ही बना पाई थी.

ये चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का अंतिम मैच है और भारत पहले तीनों मैच हार चुका है.