नाइजीरिया:150 संदिग्ध लोगों की गिरफ़्तारी
प्रकाशित
नाइजीरिया की सेना ने 150 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया है. इनका संबध चरमपंथी इस्लामी संगठन बोको हराम से है
शुक्रवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कानो में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 185 लोग मारे गए थे.
इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी ली थी.
पुलिस ने कम से कम ऐसी दस कारों को बरामद किया है जो विस्फोटकों से भरी थी. साथ ही सौ से ज़्यादा डिवाइस बरामद की हैं जो फट नहीं सकी.
























