ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंधों को यूरोपीय संघ की मंज़ूरी
प्रकाशित
राजनयिकों का कहना है कि यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने ईरान के ख़िलाफ़ लगाए जाने वाले कड़े प्रतिबंधों को मंज़ूरी दे दी है जिसमें वहां से कच्चे तेल के आयात और केंद्रीय बैंक की संपत्ति को सील कर दिया जाना शामिल है.
ये प्रतिबंध ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर लगाए गए हैं.
अमरीका ने पहले ही इसी तरह के प्रतिबंध लगाए थे लेकिन यूरोपीय संघ का प्रतिबंध इसलिए ज़्यादा अहम है कि ईरान का 20 प्रतिशत कच्चा तेल उस इलाक़े में जाता है.






















