डिडिए कुशे ने की स्कीइंग से संन्यास की घोषणा
प्रकाशित
चार बार के डाउनहिल स्कीइंग विश्व कप के विजेता स्विट्ज़रलैंड के डिडिए कुशे ने घोषणा की है कि वे मौजूदा रेसिंग सत्र के बाद संन्यास ले लेंगे.
37 वर्षीय कुशे ने ये घोषणा ऑस्ट्रिया के शहर किट्ज़बुहेल में की जहां उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं.
कुशे इस बार विश्व कप की पांचवीं स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं.


























