फ्रांस में कंपनी बंद, हज़ार लोगों की छुट्टी

प्रकाशित

जहाज चलाने वाली फ्रांस की एक कंपनी सी-फ्रांस में लगभग एक हज़ार लोगों की नौकरी चली गई है. अदालत ने इस कंपनी की सम्पत्ति की नीलामी का आदेश दिया है.

पेरिस की एक अदालत का कहना है कि इस कंपनी को एक कामगार सहकारी संस्था के तौर पर नहीं चलाया जा सकता.

फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सारकोज़ी ने वादा किया है कि सभी कर्मचारियों के लिए भरोसेमंद समाधान पेश किया जाएगा.

फ्रांस में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए तीन महीने से भी कम समय बचा है.